नेटवर्क मार्केटिंग में काम कैसे होता है ?

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी कई तरह के पॉडक्ट्स का निर्माण करती है, जिनका वितरण स्वतंत्र डिस्ट्रिब्युटर्स एक तरह से कंपनी के भागीदार माने जाते हैं. हर डिस्ट्रिब्युटर को अवसर दिया गया है, कि वो अपने जैसे लोगों का नेटवर्क तैयार कर सकता है और उसके समूह में किए गए कुल कारोबार पर एक निश्चित प्रतिशत आमदनी कमा सकता है. इस तरह से हर डिस्ट्रिब्युटर अपने नेटवर्क बिज़नेस का खुद ही मालिक होता है.

प्रॉडक्ट्स के अनुसंधान, विकास, निर्माण, गुणवत्ता से लेकर जनसंपर्क, प्रशासनिक और वैधानिक गतिविधियों की जिम्मेदारी कंपनी खुद संभालती है दुकान, गोडाऊन, ट्रान्स्पोर्टेशन और हिसाब किताब, मतलब पारंपरिक व्यापार में सिरदर्द समझी जानेवाली, इन • सभी गतिविधियों का जिम्मा कंपनी खुद उठाती है.

हर डिस्ट्रिब्युटर के जिम्मे बस इतना ही काम है, कि वो कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग प्लान के अनुसार कंपनी और उसके
प्रॉडक्ट्स का प्रचार करता रहे . हर डिस्ट्रिब्युटर अपने ग्राहकों तक पहुँचकर, उन्हें अपनी कंपनी के प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करता है और अपने जैसे ही महत्वाकांक्षी लोगों का नेटवर्क तैयार करके, कारोवार को बढ़ाने के लिए मेहनत करता है. इस तरह से वो अपने बिज़नेस के साथसाथ, कंपनी का व्यापार बढ़ाने में भी अहम् भूमिका निभाते हैं. इस प्रक्रिया के दौरान, कंपनी की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध की जाती है, जैसे प्रॉडक्ट्स के ब्रॉशर, फ़्लायर, लीफलेट और जानकारी संबंधित अन्य प्रकाशित साहित्य को नाममात्र मूल्य पर उपलब्ध करना तथा डिस्ट्रिब्युटर्स और उनके ग्राहकों को प्रॉडक्ट्स को घर तक पहुँचाने की व्यवस्था करना.

नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस में स्वतंत्र द्वारा इस तरह से प्रॉडक्ट्स का प्रचारप्रसार होने के कारण, विज्ञापन का खर्च और मध्यस्थों में बॅटनेवाले लाभ की बचत होती है. यह बची हुई धनराशि, नेटवर्क मार्केटिंग विज़नेस में, अपने स्वतंत्र व्यवसायियों को छूट, कमीशन, बोनस और अन्य लाभ के रूप में वितरित की जाती है.

नयी अर्थव्यवस्था में नेटवर्क मार्केटिंग बिज़नेस ने अपनी उपयोगिता को साबित करके दिखाया है और अब इसी बेहतर तरीके से बिज़नेस करने की बात को सारे विश्व में हर जगह अपनाया जा रहा है.

English

How does network marketing work?

The network marketing company manufactures many types of products, whose distribution independent distributors are considered as partners of the company in a way. Every distributor has been given an opportunity to create a network of people like him and earn a certain percentage of income on the total business done in his group. In this way, each distributor is the owner of his own network business.

The company itself is responsible for the research, development, manufacturing, quality, public relations, administrative and legal activities of the products. .

It is the responsibility of each distributor to do this work according to the sales and marketing plan of the company and its
Keep promoting the products. Each distributor works hard to grow the business by reaching out to its customers, encouraging them to use their company’s products and building a network of ambitious people like themselves. In this way, along with his business, he also plays an important role in increasing the business of the company. During this process, all possible assistance is provided by the Company, such as making available brochures, flyers, leaflets and other published information related literature at a nominal cost and arranging for doorstep delivery of the products to the distributors and their customers. Doing.

In the network marketing business, due to the promotion of products by independents in this way, the cost of advertising and the profit distributed among the intermediaries are saved. This remaining amount, in the network marketing business, is distributed to its independent businessmen in the form of discounts, commissions, bonuses and other benefits.

Network marketing business has proved its usefulness in the new economy and now this concept of doing business in a better way is being adopted everywhere in the whole world.

. . .

1 Comment

  1. Great information

    Like

Leave a reply to Adarsh Solution Cancel reply