नेटवर्क मार्केटिंग की वितरण प्रणाली, वास्तव में सीधी वितरण प्रणाली जैसी ही है. पारंपरिक व्यापार के वितरण प्रणाली के वैकल्पिक स्वरूप में सीधी वितरण प्रणाली का जन्म हुआ. वितरक, थोक विक्रेता, चिल्लर विक्रेता और दलाल जैसे मध्यस्तों (विचौलियों Middlemen) का उपयोग करनेवाली पारंपरिक वितरण प्रणाली से यह प्रणाली कुछ अलग है. नेटवर्क मार्केटिंग की वितरण प्रणाली, सीधी वितरण प्रणाली को ही एक कदम आगे बढ़ानेवाला सुधारित रूप है. इसमें ग्राहक खुद ही वितरक भी होता है और अपने जैसे लोगों का नेटवर्क तैयार करता है, जहाँ हर व्यक्ति उत्पादक से प्रॉडक्ट्स सीधे खरीदकर, खुद भी इस्तेमाल करता है। और अंतिम उपभोक्ता तक पहुँचाने का भी काम करता है. इस तरह से मध्यस्थों को वितरण की प्रक्रिया से हटा दिया जाता है. इस के कारण उन लोगों को विज़नेस का एक अवसर मिलता है, जो अपने खाली समय में अन्य लोगों का नेटवर्क तैयार करके अतिरिक्त आमदनी कमाना चाहते हैं. इस विज़नेस का अवसर, बिना किसी भेदभाव के, सभी व्यक्तियों के लिए समान रूप से खुला हुआ है.
सीधी बिक्री पारंपरिक व्यापार का ही एक हिस्सा है, जिसमें चंद सेल्समॅन ग्राहकों तक पहुॅचकर, वड़ी मात्रा में प्रॉडक्ट्स की सीधी विक्री करते हैं और अपनी मेहनत से किए गए कारोबार के अनुसार ही आमदनी पाते हैं . नेटवर्क मार्केटिंग इससे एक कदम आगे है. इसमें बड़ी संख्या में लोग नेटवर्क का एक हिस्सा बन जाते हैं और छोटीछोटी मात्रा में रोज़मर्रा इस्तेमाल की जानेवाली चीज़ों का स्वयं उपयोग करते हैं तथा अपने परिचितों को इन प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करते हैं. अपने खाली समय में काम करके अतिरिक्त आमदनी की इच्छा रखनेवाले लोगों को इसमें शामिल करके अपना नेटवर्क भी तैयार किया जाता है. इसका मुख्य मकसद यही है, काम के समय को बहुगुणित करना. इसके लिए लगातार मेहनत करके अधिकतम लोगों को अपने नेटवर्क में शामिल किया जाता है. तर्क यही है कि अधिक लोग याने मेहनत का बेहतर संयोजन और काम के समय को बहुगुणित करना. जितना बड़ा आपका नेटवर्क होगा, उतनी ही लोगों की संख्या अधिक होगी, उतना ही आपके समूह में प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करनेवाले, बेचनेवाले और नेटवर्क बढ़ानेवाले लोगों की संख्या अधिक होगी और उतने ही अनुपात में आपका कारोबार बढ़ेगा, आमदनी बढ़ती जाएगी. नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ा हर डिस्ट्रिब्युटर अपने बिज़नेस का मालिक समझा जाता है, क्योंकि अपनी मेहनत का मुआवजा तो उसे मिलता ही है, साथ ही उसके नेटवर्क में हुए कुल कारोबार पर भी लाभ का एक निश्चित हिस्सा उसे दिया जाता है.
Telegram link.👇🏻 https://t.me/adarshsolution