जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए ज़रूरी है, एक सही योजना बनाना, उसपर अमल करना और उसे कियांवित करना जैसे कि लेखक एशे का कथन है, “सफलता पाने के लिए एक महत्वपूर्ण कुंजी है, आत्मविश्वास आत्मविश्वास पाने के लिए एक महत्वपूर्ण कुंजी है, पूर्वतैयारी.
बूद पर दृढ विश्वास और इस बिज़नेस के लिए जुनून हमारे भीतर होना ही चाहिए, अगर किसी कार्य के लिए हम उत्साहित नहीं हैं, तब हम निश्चित ही उसमें बेहतरीन परिणाम नहीं दे पाएंगे. अगर आपको कोई काम पसंद नहीं और उसे जबरन थोपा जाए, तब उसमें सकारात्मक परिणाम निकलने की नाममात्र संभावना रह जाती है. आप उसे समय पर पूरा करने के लिए शायद संघर्ष भी करेंगे, मगर तव संभावना है, कि आप उसमें बहुत सी गलतियों कर बैठें.
प्राप्ति की प्रक्रिया (सफलता का सफर)
सफलता संयोग से नहीं मिलती, इसलिए सफलता को संयोग के भरोसे छोड़ना उचित नहीं . सफलता हासिल करने के लिए स्वयं पर दृढ़ विश्वास और जबरदस्त धैर्य, दृढ़ संकल्प और समर्पण होना चाहिए, जो कि सफलता की चाह रखनेवाले व्यक्ति के लिए अति आवश्यक है. फिर भी, ये सभी गुण भी पर्याप्त नहीं हैं, क्योंकि किसी भी क्षेत्र में, सफलता एक निश्चित प्रक्रिया के पालन से ही संभव होती है. इस प्रक्रिया की शुरूआत इच्छाओं और सपनों के साथ होती है. अगर इच्छा और सपने निश्चित हो जाएँ, तब लक्ष्य धारित करना आवश्यक हो जाता है. अगला सबसे महत्वपूर्ण कदम है, योजना बनाना . अंत में, इस योजना को कार्यावित करने के लिए, किसने कितनी कठिन मेहनत की है, उसी अनुपात में वो सफलता हासिल करता है.

पहला चरण जरूरने और सपने…
“मैंने सीखा है कि यदि कोई अपने सपनों की दिशा में पूरे विश्वास के साथ बढ़ता है और अपनी कल्पना अनुसार जीवन को जीने के लिए प्रयास करता है, तब साधारणतः सफलता उसे अचानक ही मिल जाएगी.
– हेन्री डेविड थोरेऊ
“कुछ लोगों को सफलता आसानी से मिल जाती है, जबकि कई लोगों को काफी मेहनत के बाद भी नहीं मिल पाती, क्यों…?” सफलता की चाह रखनेवाले हर व्यक्ति के मन में यह सवाल लगातार उठता रहता है. इस सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता, कि हर सफल इंसान में कुछ विषेश गुण व योग्यताएं होतीं हीं हैं. मगर यह वास्तविकता है, कि उनमें एक महत्वपूर्ण गुण होता है, वो स्वप्नदृष्टा याने सपने देखने वाले होते हैं. उनके जीवन की प्रबल इच्छाएँ, उनके तमाम सपनों के साथ स्पष्टतः जुड़ी हुई दिखायी देतीं हैं. सभी दूरदृष्टि रखनेवाले महान लोग, महान सपने देखने वाले भी होते हैं. कई महान उपलब्धियों और आविष्कार, सबसे पहले अविष्कारक के उर्वरक दिमाग में स्पष्टतः अंकुरित हुए थे. मन में पहले कल्पना किए बिना, कुछ भी प्राप्त नहीं किया जा सकता. सपने और कुछ नहीं, मात्र भविष्य के कल्पित जीवन का साकार रूप होते हैं. अपने भविष्य को सुनिश्चित करने का सबसे आसान तरीका है, सबसे पहले उसे अपने दिलोदिमाग में पैदा करना.
जैसे ही आप सपनों को निश्चित करते हैं, आप की कल्पना में इच्छित जीवन की स्पष्ट तस्वीरें बनना शुरू होतीं हैं . प्रबल इच्छा से ही, सपनों को हासिल करने के लिए, आवश्यक आधार और प्रेरणा मिलती है. जब तक आपके सपने प्रबल इच्छा और योजनाबध्द कार्यो से पोषित नहीं हैं, तब तक वो साकार नहीं हो सकते. इच्छा जितनी मज़बूत होती जाती है, हमारे सपने उतने ही ऊँचे और स्पष्ट हैं. हमारे सपने ही हमारी उपलब्धियों के पीछे का उद्देश्य या ‘क्यों..?’ बन जाते हैं. जब तक हमारा उद्देश्य मज़बूत नहीं है, जीवन में किसी भी तरह की उपलब्धि हासिल करना मुश्किल हैं. दूसरे शब्दों में, उपलब्धि हासिल करते समय, ‘क्यों?’ के बिना कैसे?’ नहीं हो सकता – प्रबल इच्छा, विशेष सपना, या किसी स्पष्ट उद्देश्य के बिना, इस बिज़नेस का निर्माण करना ऐसा ही होगा, जैसे कार चलाते समय पता न हो कि जाना कहाँ है
आप अपने सपनों को साकार करने के लिए जितनी प्रबल इच्छा रखते हैं, उसी अनुपात में आप सफलता हासिल कर पाते हैं. इस विज़नेस को करते समय, पहले खुद से यह महत्वपूर्ण सवाल पूछिए, कि यह बिज़नेस आपके लिए ज़रूरी क्यों है. जो सपना आप को उत्साहित नहीं करता, वो सपना आपका अपना हो ही नहीं सकता. इसलिए यह सलाह दी जाती है, कि आप अपने सपनों के साथ ‘भावनात्मक रूप से जुड़े होने चाहिए. आपको अपने सपनों को दुबारा खोजना होगा, कुछ ऐसे सपने जो आपको अदम्य उत्साह से भर सकें. अन्यथा आप उन्हें साकार करने के लिए समर्पित तरीके से कभी काम नहीं कर पाएँगे.
इसके लिए जरूरी है, कि आप अपने लिए एक ऐसे सपने की खोज कीजिए, जो आपको प्रोत्साहित करता हो. उस सपने को तराशिए, उसे साकार बनाने के लिए, जी जान से कार्य कीजिए और किसी को भी अपना सपना चुराने मत दीजिए.
अपने सपनों को परिभाषित कीजिए:
सीधी बिक्री कारोबार के निर्माण का सफर शुरू करते ही, सबसे पहला बुनियादी काम है, कि आप अपनी उन इच्छाओं को स्पष्ट रूप में निर्धारित कीजिए, जिन्हें आप इस बिज़नेस के माध्यम से पूरा करना चाहते हैं.
• आप क्या हासिल करने की उम्मीद रखते हैं ?
• आपका मकसद क्या है ?
• आप किस तरह की जीवन शैली जीने की इच्छा रखते हैं ?
• आप आने वाले २ सालों में क्या बनना चाहते हैं ?
आपका लक्ष्य क्या है ?
• आपने अपने लिए तथा अपने परिजनों के लिए कैसे भविष्य की कल्पना की है ?
• आपके उद्देश्य क्या हैं ?
• आप किन चीज़ों पर अपना ध्यान केद्रित करने जा रहे हैं ? • इस बिज़नेस में आगे बढ़ते समय आप बहुत सी असुविधाजनक स्थितियों का सामना करेंगे. आप उन स्थितियों से क्यों गुज़रना चाहेंगे ?
. यदि आप इस बिज़नेस में सफल होना चाहते हैं, तो आपको कुछ चीज़ों का बलिदान करना पड़ेगा. आप यह बलिदान क्यों करना चाहेंगे ?
• यह स्वाभाविक है कि आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, पर आपके लिए उन चुनौतियों का सामना करना क्यों ज़रूरी है ?

यदि आपके पास ऊपर पूछे गए सभी प्रश्नों के उत्तर हैं, तब निश्चित ही आपको पता चल जाएगा, कि आपका सपना क्या है..
मूल्यवान लक्ष्य की लगातार प्राप्ति के रूप में सफलता को परिभाषित किया जा सकता है. कोई भी व्यक्ति एक दूरदृष्टि के बिना नष्ट हो जाता है. निश्क्रिय रहने का अर्थ है, अपने आधार को खो देना. जैसे ही आप अपने मन में अपने भविष्य की तस्वीर बनाना शुरू करते हैं, आप इस सच्चाई का अनुभव करते हैं, कि केवल धन दौलत से ही, सुखमय जीवन को नहीं पाया जा सकता • भौतिक वस्तुएँ जीवन में पूर्णता का अहसास या खुशियाँ नहीं दे सकतीं, मगर यह भी उतना ही सच है, कि गरीबी में भी कोई नहीं है. यह सामान्य बात है, यदि कोई व्यक्ति अपनी सोच से ही गरीब है और वैसी ही छवि धारण किए हुए है, तब निश्चित ही मर्सिडीज़ कार का सपना दिखाकर, उसका समाधान नहीं किया जा सकता. इसी तरह से, यदि एक व्यक्ति के पास सकारात्मक छवि है, तब चाहे उसके पास बहुत सारी धन दौलत हो या ना हो, इसका उसपर या उसके नज़रिये पर कोई फर्क नहीं पड़ता.
यदि भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति ही आपके जीवन का परम उद्देश्य है, तब निश्चित ही आप कभी शांति नहीं पा सकते परन्तु यदि आप परमेश्वर द्वारा दी गई प्रतिभाओं को विकसित करेंगे, अपनी प्राथमिकताओं को तय करेंगे, कुछ बुनियादी सेवाओं को पूरा करने संपर्क में आनेवाले और जरूरतमंदों को भौतिक और आध्यात्मिक उत्थान करने के लिए अपना योगदान देंगे, तब अपनी मेहनत से मिली सफलता का आनंद लेते समय, आप के मन में परम शांति का अहसास होगा.
लोग किसी कार्य को करने की प्रेरणा तब ही पाते हैं, जब उस कार्य में किसी अच्छे परिणाम की संभावना नज़र आती है. इसीलिए, आपको जानने की आवश्यकता है, कि आपको कौनसे पारिणाम अपेक्षित हैं, जो आपको काम करने के लिए प्रेरित कर सकें. यह विजनेग तो सचमुच काम करता है, पर आप इससे किस प्रकार का लाभ पाना चाहते हैं? दूसरे शब्दों में, आप क्या चाहते हैं? आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है, क्योंकि आपकी यही चीज़ आपको इस बिज़नेस के साथ मज़बूती से जोड़े रखती है. इस बिज़नेस को लोग कई कारणों से करते हैं, उनमें से कुछ कारण नीचे दिए गए हैं :
• कुछ लोग यह विज़नेस थोड़ी सी अतिरिक्त आमदनी पाने के लिए करते हैं. दूसरे लोग यह बिज़नेस पर्याप्त धन कमाने के लिए करते हैं. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस बिज़नेस को एक अधिक सुरक्षित आमदनी के लिए करते हैंएक ऐसी सुरक्षित आमदनी, जो कि लगातार बढ़ती रहे. हर व्यक्ति के लिए जानना ज़रूरी है, कि वो किस तरह की आमदनी को पाना चाहते हैं.
• अधिकांश लोग अपने प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करते हैं. वो हमेशा अपने प्रियजनों को बेहतरीन देना चाहेंगे अपने बच्चों के लिए बेहतरीन शिक्षा, बेहतरीन खानपान, बेहतरीन कपड़े, ऐशो-आराम के साधन और अन्य बेहतरीन सुविधाएँ, याने एक बेहतरीन जीवन शैली. इसके अलावा वे अपने प्रियजनों और मित्रों के साथ विश्व भ्रमण (World Tour) भी करना चाहेंगे और अपनी पसंद के हिसाब से ही काम करने की आज़ादी भी चाहेंगे.
• प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मेहनत के फलस्वरूप सन्मानित होना अच्छा लगता है. इससे भी ज्यादा, जब किसी टीम का हिस्सा बनकर पूरी टीम की सफलता में उनका योगदान होता हैं, तब उनकी यह लालसा बढ़ जाती है. यदि मौका दिया जाए, तब बहुत से लोग आज़ादी से काम करने का ही चुनाव करेंगे. उन्हें काम करते समय कम दबाव, कम अनुशासन, अधिक आज़ादी, अधिक प्रशंसा, काम करने का कम समय, तथा अपने मनोरंजन और शौक के लिए अधिक समय की चाहत होती है.
● लोग अपने क्रेडिट कार्ड्स का भुगतान करना चाहते हैं, घर और कार के कर्ज का भुगतान करना चाहते हैं. संक्षेप में लोग हर तरह के कर्ज़ से मुक्ति पाना चाहते हैं.
इस विज़नेस को अपनाने के लिए, ऊपर दिए गए कारणों में से कुछ या सभी कारण, या इनसे अलग आपके कुछ व्यक्तिगत कारण, आपको प्रेरित कर सकते हैं.
आपके लिए यह ज़रूरी है, कि पहले आप यह सुनिश्चित कर लीजिए, कि आप यह विज़नेस क्यों करना चाहते हैं. आप अपने ‘क्यों’ को परिभाषित कीजिए और वह स्पष्ट होना चाहिए. आज से ५ साल बाद आप किस मकाम पर होना चाहते हैं, इसकी कल्पना कीजिए. ऐसा करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि आप अपनी कल्पना अनुसार अपने भविष्य का निर्माण करने के लिए, अपने वर्तमान में कुछ असुविधाओं का सामना करने की तैयारी कर चुके हैं. तरह से आप बहुत सी बातों की कल्पना कर सकते हैं.
उदाहरण के लिए:
. वह कल्पना आपके सपनों का घर हो सकता है, जो कि झील के किनारे एक खूबसूरत वंगला हो, जिसमें एक बढ़िया स्वीमिंग पूल भी हो.
. आप अपने परिवार के साथ, सुंदर वादियों में गुज़रनेवाली छुट्टियों को, अपनी कल्पना में साकार कर सकते हैं; उन विशेष स्थानों की यात्रा, जहाँ पर आप जाना चाहते हैं, लम्बी यात्राएँ और वो खुशी के पल, जो आप अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं.
● किसी धर्मार्थ संगठन को एक बड़ी धनराशि दान करनेपर मिलनेवाला आत्मिक आनंद.
. जब आपको मज़बूरी में किसी और के लिए काम नहीं करना पड़ेगा, सोचिए कि तब अपने उस समय में आप अपनी पसंद का कौनसा काम करेंगे ?
. आप इस बात की भी कल्पना कर सकते हैं, कि आप एक दूसरा घर खरीद रहे हैं. जहाँ तक बिल भरने का संबंध है, आपको उसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं आप हवाई यात्राएँ कर रहे हैं. आप किसी खर्च की चिंता किए बिना महानगरों में मनपसंद चीज़ों की ख़रिददारी कर सकते हैं और … और भी बहुत कुछ.
यदि आप अपने आर्थिक लक्ष्यों को पाकर, अपने सपनों को साकार कर सकें,
क्या आप यह कल्पना कर सकते हैं, कि तब आपको कैसा महसूस होगा ?
आप इस बात पर भी विचार करके देखिए, कि आप कैसा महसूस करेंगे, जब आप अपने मित्रों को आर्थिक आज़ादी पाने में मदद कर पाएँगे और लोगों के जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाएँगे तथा औरों से मिले प्यार का सिला बेहतरीन तरीके से चुकाएँगे और अंत में. ..जब आप हर तरह से आज़ाद होंगे, तब आप कितना अच्छा महसूस करेंगे ?
यह आपको बहुत गंभीरता से सोचना होगा, कि इस बिज़नेस के माध्यम से आपको क्या हासिल करना है. यदि आपका नज़रिया इस बिज़नेस से केवल धन कमाना है, तब आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाएँगे. यदि कोई बड़ी उपलब्धि आपकी सोच से परे नज़र आ रही है, तब अपना ध्यान उसपर केंद्रित कीजिए, क्योंकि आप किसी भी चीज़ को पाना चाहें, आप इस बिज़नेस के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं जैसेजैसे आप कुछ छोटीमोटी सफलताएँ पाने लगेंगे, आपका अपनी क्षमता पर विश्वास बढ़ता चला जाएगा और तब आप ऊँचे लक्ष्य निर्धारित कर सकेंगे.